Site icon Dainik Punjab News

साइबर अपराध करते 9 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी : पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिन्हा

जामताड़ा (धर्मजीत, सन्तोष कुमार) साइबर पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान में सफलता मिली है। कर्माटांड थाना क्षेत्र के रामपुर माधोपुर में साइबर पुलिस ने छापेमारी किया है। जहां रंगे हाँथ साइबर अपराध करते 9 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिन्हा अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर जानकारी दिया है। उन्होनें बताया की साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रामपुर

माधोपुर में हमलोगों को कामयाबी मिली है। जिसमें 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी लोग बैठकर फिसिंग का काम कर रहे थे। फर्जी बैंक अधिकारी बनकर बैंक ग्राहकों को फोन कॉल कर ठगने का काम करते हैं। इसी क्रम में छापेमारी किया गया। ऊस में सफलता मिली है। इनलोगों के पास से 13 मोबाइल फोन, 22 मोबाइल सिम कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। बाईट : दीपक कुमार सिन्हा पुलिस अधीक्षक जामताड़ा से धर्मजीत की रिपोर्ट सहयोगी सन्तोष कुमार

Exit mobile version