Site icon Dainik Punjab News

पटियाला के सनौर में पार्क से मिला महिला का अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस

पटियाला ( हंस, 12 APRIL) पटियाला से करीब 15 किलोमीटर दूर सनौर इलाके के एक पार्क से एक अधजला शव मिला है, जो एक महिला का है। शरीर पूरा जल चुका है, लेकिन दोनों पांव जलने से बच गए हैं। करीब 65 साल की इस महिला का नाम कुलवंत कौर कसाबियां वाला मोहल्ला की रहने वाली है। लेकिन अभी पहचान क्लीयर नहीं हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। पुलिस को इसकी सूचना रात करीब दो से ढाई बजे मिली है कि पार्क में आग लगी हुई है। जब पुलिस ने वहां आकर देखा तो पता लगा कि जलने वाली सामग्री कुछ और नहीं बल्कि एक महिला का शव है।

Exit mobile version