Site icon Dainik Punjab News

लुधियाना में शराब की तस्करी करते महिला व युवक गिरफ्तार

लुधियाना, (26 Dec 2020 लुधियाना) शराब की तस्करी करते महिला समेत दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पहले मामले में थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने मंजीत नगर के रहने वाले मनविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि 25 दिसंबर को उनकी पुलिस टीम आतम पार्क चौक के समीप मौजूद थी। जहां आरोपित अपनी एक्टिवा पर सवार होकर गुजर रहा था। जब शक होने पर उसे तलाशी के लिए रोका गया तो उसके पास से 48 बोतल अवैध शराब की बरामद हुई।

वहीं दूसरे मामले में थाना मेहरबान की पुलिस ने गांव चूहडवाल की रहने वाली परमजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपित महिला शराब तस्करी करती है। जिसे उसके घर पर छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 10 बोतल शराब की बरामद हुई।

Exit mobile version