Site icon Dainik Punjab News

लुधियाना में बेटियों की स्कूल फीस मांगने पर महिला से की मारपीट, पति सहित चार नामजद

काल्पनिक चित्र

काल्पनिक चित्र

लुधियाना, ( 26 DEC लुधियाना) महिला ने जब पति से बच्चों की स्कूल फीस के पैसे मांगे तो तैश में आए पति ने अपने परिवार संग मिलकर उससे मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपितों के नाम दुर्गापुरी निवासी पति सुनील गुलाटी, देवर तुषार, सास नीलम व ससुर सुरिंदर गुलाटी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह मामला पुलिस ने दुर्गापुरी हैबोवाल की रहने वाली रिचा गुलाटी के बयानों पर दर्ज किया है। रिचा ने बताया कि उसकी शादी 2005 में आरोपित के साथ हुई थी। उसकी दो लड़कियां होने के कारण उसका पति उसे परेशान करने लगा था। उसने बताया कि 24 दिसंबर की रात जब उसने अपने पति से अपने लड़कियों की स्कूल फीस के लिए पैसे मांगे तो गुस्से में आए उसके पति व ससुराल पक्ष ने उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दी। जिसके बाद उसने अपना मेडिकल करवाकर शिकायत थाना हैबोवाल की पुलिस को दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version