Site icon Dainik Punjab News

सिमरजीत बैंस ने पवनदीप को हलका सेंट्रल इंचार्ज किया नियुक्त

लुधियाना, लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान सिमरजीत सिंह बैंस ने पार्टी के प्रति सेवाओं को देखते हुए पवनदीप सिंह को विधानसभा हलका सेंट्रल का इंचार्ज नियुक्त किया है। अकालगढ़ मार्केट के दुकानदारों ने परमजीत सिंह पम्मा के नेतृत्व में पवनदीप को सिरोपा पहना कर सम्मानित किया।

इस दाैरान लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान सिमरजीत सिंह बैंस ने कृषि सुधार कानूनाें काे लेकर माेदी सरकार के खिलाफ राेष जताया। उन्होंने पंजाब विधानसभा में लाए गए तीनों कानूनाें के बारे में कहा कि इन बिलों पर पंजाब के राज्यपाल द्वारा 99.9 फीसद साइन न करने की संभावना है व इनके कानून का रूप धारण करने को लेकर उम्मीद कम प्रतीत हो रही है।

पम्मा ने कहा कि पवनदीप मदान इलाके में पार्टी की पकड़ को और मजबूत करेंगे। इस अवसर पर पवनदीप सिंह मदान ने लिप हाईकमान व दुकानदारों का धन्यवाद किया।

Exit mobile version