(लुधियाना, 25 AUGUST, हंस ) दोराहा में बुधवार को कैंटर और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई। दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय और 45 वर्षीय दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। करीब 8 लोगों के जख्मी होने की भी खबर है। घायलों को पास के अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। दुर्घटना के बाद मौके पर ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस और आम लोग राहत कार्यों में लगे हुए हैं और गाडियों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
जानकारी अनुसार खन्ना से लुधियाना की ओर एक कैंटर जा रहा था। इसमें आठ मजदूर महिलाएं और पुरुष मुजफरनगर से मोगा जा रहे थे। जैसे ही कैंटर दोराहा में डॉ. राजवंत अस्प्ताल के पास पहुंचा तो चालक गलती से पुल पर चढ़ गया जबकि उसे पुल के नीचे सर्विस रोड पर जाना था। जल्दबाजी में चालक ने एकदम ब्रेक मार दी और वाहन बैक करने लगा। इसी बीच पीछे आ रहे ट्रक की कैंटर के साथ जोरदार टक्कर हो गई। जबरदस्त टक्कर के कारण कैंटर में बैठे लोग झटका लगने पर उछल कर नीचे

गिर गए। सड़क पर गिरने के कारण दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी लोग भी गंभीर जख्मी हो गए। ट्रक में पलाई भरी हुई थी, जिसे दिल्ली से अमृतसर ले जाया जा रहा था। ट्रक के क्लीनर सहारनपुर निवासी शकील की भी मौके पर मौत हुई है जबकि उसके सगे भाई चालक को काफी चोटें लगी हैं। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, कैंटर का चालक और क्लीनर मौके से भाग गए हैं। ट्रक के सड़क पर पलट जाने से नेशनल हाईवे पर घंटों कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। जिसे हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।मोके पर दोराहा पुलिस ने पहुंच कर दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर करवाई शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल रवाना कर दिया इस हादसे के कारन भरी ट्रैफिक का सामना करना पड़ा I


























