Site icon Dainik Punjab News

पंजाब के दो जिले अमृतसर और तरनतारन में जहरीली शराब से हुई मौतों का मामला

लुधियाना, (05 AUGUST, हंस) पंजाब के दो जिले अमृतसर और तरनतारन में जहरीली शराब से हुई मौतों का जिम्मेदार मिथाइल अल्कोहल है। यह शहर से सप्लाई किया गया था। पुलिस के अनुसार तीन ड्रम अल्कोहल लुधियाना पेंट शॉप के संचालक राजीव जोशी ने सप्लाई किया था, जो मोगा से होते हुए बटाला पहुंचा था। पुलिस राजीव जोशी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने लुधियाना पेंट स्टोर और इसके गोदाम को सील कर दिया है। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि आरोपित राजीव जोशी ने माना है कि उसने मिथाइल अल्कोहल मोगा के रविंदर आनंद के भतीजे प्रभदीप सिंह को सप्लाई किया था और उसने आगे अवतार सिंह से संपर्क किया था। पुलिस ने उसके कबूलनामे के बाद उसके स्टोर और गोदाम को सील कर दिया है। उसके पॉलिटिकल लिंक तलाश करने शुरू कर दिए हैं। आरोपी के कई और ठिकानो पर राइड की जा रही और मोबाइल की लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाली जा रही है मामला बहुत गभीर बना हुआ है I

Exit mobile version