खाली प्लॉट में फेंके गए भ्रूण को मुंह में दबोच कर गली में घूमता रहा कुत्ता, राहगीर ने छुड़ाया

लुधियाना (13 JULY) लुधियाना के सलेम टाबरी इलाके में सोमवर को एक भ्रूण को खाली प्लॉट में फेंके जाने की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि एक कुत्ता इसे मुंह में दबोचे गली में घूम रहा था।पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने छुड़ाकर जांच के लिए अस्पताल पहुंचा दिया। मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई। पुलिस अब इलाके की गर्भवती महिलाओं का रिकॉर्ड खंगाल रही है।

एएसआई प्रेम सिंह के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि न्यू गुरनाम नगर में एक कुत्ता बच्चे का भ्रूण अपने मुंह में लेकर घूम रहा था। इसे वहां पर मौजूद ललित कुमार नामक व्यक्ति ने देखा और कुत्ते के मुंह से छुड़ाया है। भ्रूण अभी प्लॉट में पड़ा है। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि भ्रूण के कई हिस्से कुत्ते ने नोचे हुए थे। उसे पुलिस ने सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया।

पुलिस प्लॉट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक कर रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यहां से कौन-कौन सी महिलाएं निकली हैं और प्लॉट की तरफ गई हैं। इसके अलावा सेहत विभाग से भी रिकॉर्ड लेकर जांच की जाएगी कि पिछले कुछ समय के दौरान इलाके में कौन-कौन सी महिला गर्भवती हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here