Site icon Dainik Punjab News

अमृतसर में एक और मरीज की हुई मौत, आंकड़ा पहुंचा 600 से पार

अमृतसर (दलजीत): अमृतसर में कोरोना वायरस लगातार अपने पैर पसारता जा रहा है। रविवार को एक और कोरोना पॉजीटिव मरीज की जहां मौत हो गई हैं वहीं 15 नए मामले सामने आए है। जिले में अब कोरोना से मरने वालो की संख्या 21 हो गई है जबकि मरीजों का आंकड़ा 600 से पार हो गया है। लगातार कोरोना के बढ़ रहे मामलों के कारण अमृतसर निवासियों में भारी दहशत पाई जा रही है। लापरवाह लोगों ने यदि अभी भी कोरोना वायरस को गंभीरता से ना लेते हुए सरकार के निर्देशों की पालना ना की तो वायरस उनके घर में भी घुस सकता है। 

जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की जहां लगातार संख्या बढ़ रही हैं वहीं मरीजों की मौत दर में भी भारी इजाफा हो रहा है। पंजाब भर में सबसे अधिक कोरोना के मामले अमृतसर में सामने आ रहे है। कोरोना के प्रति दिन बढ़ रही तेजी को देखते हुए सरकार के माथे पर भी अब चिंता की लकीरे खिंच गई है। लोग अपने परिवारों की सुरक्षा को लेकर दहशत में है तथा लापरवाह लोग अभी भी सरकर के निर्देशों को ठेंगा दिखाते हुए मनमर्जी कर रहे है। रविवार को प्राइवेट अस्पताल में दाखिल फैजपुरा निवासी जोगिंद्र सिंह (85) की मौत हो गई है। मरीज को दो दिन पहले ही अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। उधर दूसरी उक्त मरीजा के अलावा कोरोना पॉजीटिव मरीजों के 14 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से 7 संपर्क वाले हैं, जबकि बाकी अलग-अलग इलाकों से संबंधित हैं।

सेहत विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संपर्क वाले मामले वृंदावन के पहले से पॉजीटिव मरीज से संबंधित हैं। इसी तरह से अन्य सात में एक जी.टी. रोड निकट यू.को. बैंक के पास से आया है। 1 शिवा एंक्लेव, 1 अन्नगढ़, 1 कटड़ा खजाना, 1 खूह बंबेवाला,  2 लुधियाना से आने वाले हैं। इनमें एक रइया खुर्द का तो दूसरा कोटला डूम रामतीर्थ रोड का रहने वाला है। फिलहाल अब जिले में कुल पॉजीटिव मरीजों की संख्या 614 हो गई है। इसमें से 418 ठीक होकर घरों को जा चुके हैं, जबकि अभी 175 का इलाज चल रहा है। अब तक जिले में मरने वालों की संख्या 21 तक पहुंच गई है। 

Exit mobile version