Lockdown: सड़कों पर पुलिस की सख्ती, अवेयरनेस वैन से लाेगाें काे सुनाया जाएगा सीएम का मैसेज

लुधियाना (13 JUNE ) कोविड से निपटने के लिए सरकार ने रविवार को फिर से वीकेंड लॉकडाउन कर दिया है। ऐसे में पुलिस ने एक बार फिर पूरी तरह से चौकसी बढ़ा दी है। सभी सड़कों पर पुलिस ने नाकाबंदी प्वाइंट बना लिए हैं। लॉकडाउन के चलते रविवार  को सड़कों पर वाहन काफी कम दिखे। इसके अलावा शहर के अलग-अलग इलाकों में अवेयरनेस वैन लोगों को कोविड-19 के बारे में जागरूक करेंगी। एडीसी अमरजीत सिंह बैंस ने चारों अवेयरनेस वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मिशन फतह के बारे में जानकारी देने के लिए 60 गाड़ियां चलाई जाएंगी। मुख्यमंत्री का मैसेज भी लोगों को सुनाया जाएगा।

लोग भी बेवजह घरों से बाहर नहीं निकले। केवल अावश्यक वस्तुओं से जुड़ी दुकानें खुली हैं। इसके अलावा लोग भी काफी कम दिख रहे हैं। जो भी बाहर आ रहा है पुलिस उससे पूछताछ करके घर भेजने को प्रेरित कर रही है। इसके अलावा शहर के मुख्य बाजारों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। चौड़ा बाजार, मॉडल टाउन, मॉल रोड, घुमारमंडी, हैबोवाल, घंटाघर इत्यादि में भी ज्यादातर दुकानें बंद हैं। बेवजह बाहर निकलने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन भी ले रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here