Site icon Dainik Punjab News

हाईकोर्ट का नया फैसला , हाई कोर्ट में सोमवार से सामान्य केस भी हो सकेंगे दायर

चंडीगढ़ (14 JUNE) जिला अदालतों को अब अर्जैंट के साथ नॉन-अर्जैंट केसों की फाइलिंग के हाईकोर्ट ने बुधवार को आदेश दिए थे। इसके बाद अब हाईकोर्ट में भी सामान्य केसों की फाइलिंग किए जाने की हाईकोर्ट ने इजाजत दे दी है। हाईकोर्ट ने सोमवार से सामान्य केसों को फाइल किए जाने की इजाजत दे दी है। इसके लिए हाईकोर्ट ने पूरी व्यवस्था भी बना दी है और इसके बारे में सभी वकीलों को सूचना दे दी गई है। हाईकोर्ट ने सामान्य केसों को फाइल किए जाने के लिए जहां गेट पास बनते हैं, वहां 7 काऊंटर बनाए गए हैं लेकिन यहां ज्यादा लोग एकत्रित न हो सके इसके लिए पहले हाईकोर्ट के वैब-पोर्टल पर केस का ब्यौरा डालना होगा, इसके बाद वैब-पोर्टल से एक टोकन नंबर मिलेगा। टोकन नंबर और काउंटर की जानकारी मिलने के बाद वकील या उसका स्टाफ संबंधित काऊंटर पर जाकर केस फाइल कर सकता है। 

Exit mobile version