Site icon Dainik Punjab News

आज कोरोना के 25 नए मामले, एक्टिव केस बढ़कर हुए 145

लुधियाना (14 JUNE) शनिवार रात को कोरोना वायरस ने 25 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें से 24 जिले से हैं और एक दूसरे शहर से हैं। सिविल सर्जन के अनुसार दशमेश नगर की रहने वाली 48 वर्षीय महिला, अमरपुरा का रहने वाला 31 वर्षीय व्यकित, हाता शेरगंज डिवीजन नंबर तीन के रहने वाले 26 वर्षीय युवक, 57 वर्षीय महिला, 85 वर्षीय महिला व 25 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाएं गए हैं। इस परिवार का एक सदस्य 10 जून को पॉजिटिव आ चुका है।

  इसके अलावा न्यू आजाद नगर ग्यासपुरा का रहने वाला दस वर्षीय बच्चा, गुरू अमरदास कालोनी ग्यासुपरा का रहने वाला 23 वर्षीय युवक व उसके 45 वर्षीय पिता पॉजिटिव आए हैं। दोनों कुछ दिन पहले रोहतक में गए थे। रोहतक में जहां गए थे और वहां एक पॉजिटिव मरीज के संपर्क में अाए। राज नगर सी ब्लॉक नजदीक बसंत इंकलेव का रहने वाला 34 वर्षीय व्यक्ति व 13 वर्षीय बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।शेरपुर मार्केट से 54 वर्षीय व्यकित, न्यू मॉडल टाउन से 45 वर्षीय महिला, चार वर्षीय बच्चा, 49 वर्षीय व्यक्ति व 32 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आएं है। यह सभी एक ही परिवार के हैं। इस परिवार का एक सदस्य चार दिन पहले पॉजिटिव आ चुका है। रणजीत पार्क शिंगार सिनेमा रोड का रहने वाला 15 वर्षीय किशोर व 13 वर्षीय किशोरी पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों की दिल्ली की हिस्ट्री है।

Exit mobile version