Site icon Dainik Punjab News

लुधियाना में नशे के नेटवर्क अाैर अपराध पर लगेगी लगाम, सिविल डिफेंस वॉलंटियर बनेंगे पुलिस के मुखबिर और भेजेंगे जानकारी

अरोरा पैलेस चौक

अरोरा पैलेस चौक

लुधियाना (12 JUNE ) शहर की सड़कों पर क‌र्फ्यू इनफोर्समेंट अफसर और वॉलंटियर्स के तौर पर पुलिस के साथ काम करने वाले युवा अब पुलिस के मुखबिर बनेंगे। नशे का नेटवर्क खत्म करने और अपराध पर लगाम लगाने के लिए उन्हें एरिया में नशा तस्करों की जानकारी खुफिया तौर पर देने को कहा गया है ताकि शहर में नशे का नेटवर्क खत्म किया जा सके।

यह वॉलंटियर्स पुलिस के साथ काम कर चुके हैं और उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली की काफी हद तक समझ भी आ चुकी है। अगर सब कुछ सही ढंग से चलता रहा तो पुलिस के लिए यह वॉलंटियर्स काफी मददगार साबित होंगे। यही नहीं यह वॉलंटियर्स पुलिस को एरिया के चोरों और बदमाशों के बारे में भी सूचित करेंगे। दरअसल, क‌र्फ्यू के बीच तीन हजार वॉलंटियर्स को पुलिस की सहायता के लिए लगाया गया था।पुलिस ने इन वॉलंटियर्स को सड़कों और गली-मोहल्लों में तैनात किया था।

पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने कहा कि मुखबिर कोई उपाधि नहीं है। जो लोग पुलिस को खुफिया तौर पर जानकारी देते हैं, उन्हें कागजों में मुखबिर कहा जाता है। मगर वह लोग पुलिस के साथ मिलकर समाजसेवा कर रहे होते हैं। हम किसी को इसके लिए जबरदस्ती नहीं लगाते। अगर यह वॉलंटियर्स हमें एरिया में होने वाले क्राइम और नशेडि़यों की जानकारी देते हैं तो इससे पुलिस का नेटवर्क और तेज होगा।

Exit mobile version