Site icon Dainik Punjab News

जगराओं के गांव झोरडां में मोटर पर बैठे किसान की गोलियां मारकर हत्या

जगराओ (13 JUNE)  रायकोट रोड पर स्थित गांव झोरडां में शनिवार सुबह 7:00 बजे के करीब खेत में बैठे किसान की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार किसान जरनैल सिंह ( 65) पुत्र सेवा सिंह निवासी गांव झोरडां अपने खेत की मोटर पर बैठे थे तभी यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि वहां पर साइकिल सवार गुरविंदर सिंह डीजे वाला ने पहुंचकर अपनी राइफल से जरनैल सिंह पर गोलियां चला दी, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार किसान जरनैल सिंह ने हमलावर गुरविंदर सिंह से उसकी जमीन खरीद की थी और उसका कुछ पैसाें के लेनदेन का विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के कारण पहले हुई कहासुनी के बाद शनिवार सुबह गुरविंदर सिंह ने गोलियां चलाकर हत्या कर दी।सूचना मिलने पर थाना हठूर से इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह, थाना सदर रायकोट से इंस्पेक्टर ने निधान सिंह तथा अन्य पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे पर लेकर लेकर कार्रवाई शुरू की। इस संबंध में थाना हठूर के प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया की इस मामले में मुकदमा दर्ज करके हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक जरनैल सिंह के दो लड़के हैं दोनों ही विदेश में रहते हैं।

Exit mobile version