Site icon Dainik Punjab News

चौकी इंचार्ज से शराब मांगनी पड़ी महंगी, फिर करवाया नुकसान बाद में हुआ गलती का एहसास

लुधियाना (09 JUNE) रेत का काम करने वाले ट्रैक्टर-ट्राली चालक को चौकी इंचार्ज से शराब की पेटी मांगना खासा महंगा पड़ गया। गुस्से में आए चौकी इंचार्ज ने उसे शराब की पेटी तो दिला दी। मगर अगले ही चौक पर नाका लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक पर पर्चा तो दर्ज हुआ ही, एक्साइज विभाग को 10 हजार रुपये जुर्माना भी अदा करना पड़ा। हुआ यूं कि डाबा निवासी मेवा सिंह को कंगनवाल चौकी इंचार्ज ने बेगार डालते हुए अपने घर में रेत की ट्राली भिजवाने के लिए कहा। इससे मेवा सिंह को 8-10 हजार रुपये का नुकसान हुआ। इसकी भरपाई तो हो नहीं सकती थी। मगर फिर भी उसने थोड़ा बहुत फायदा लेने के लिए चौकी इंचार्ज से शराब की पेटी दिलाने के लिए कह दिया। चौकी इंचार्ज ने भी उसकी बात नहीं को नहीं मोड़ा। मगर पेटी लेकर जाते ही रास्ते में मेवा को उठा कर धर लिया।

Exit mobile version