Site icon Dainik Punjab News

जालंधर पुलिस में घबराहट क्योकि पकड़े गए 11 जुआरियों में से कुछ कोरोना पॉजिटिव निकले थे

(जालंधर) जालंधर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए जालन्धर के गुरु अमरदास नगर की एक कोठी में बड़े स्तर पर जुए का पर्दाफाश करके 11 जुआरियों को काबू किया था। उनसे लग्जरी कारें, रिवाल्वर और 20 लाख की राशि भी बरामद की थी। जिन में कई अमृतसर के थे। अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। जिसके बाद उक्त जुआरियों को पकडऩे वाले थाने के पुलिस कर्मियों में हडक़ंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के बाद उन लोगों को चैक किया गया और कुछ के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। आज जालन्धर से जो 15 पाजीटिव केस सामने आए है उन में से एक जुआ खेलते पकड़ा गया आरोपी प्रवीण महाजन भी शामिल है। अमृतसर के रहने वाले एक आरोपी प्रवीण महाजन की जमानत भी हो चुकी है। पर उसके कोरोना टैस्ट की रिपोर्ट पाजीटिव आई है।

Exit mobile version