(लुधियाना) जिले में सोमवार को कोरोना वायरस के कुल 17 मामले सामने आए हैं। इनमें से दो केस सुबह और 15 शाम को मिले हैं। शाम को सामने आए मामलों में छावनी मोहल्ला की रहने वाली 42 साल की महिला और उसकी 13 साल की बेटी पॉजिटिव आएं है। यह दोनों मरीज छावनी मोहल्ला में स्क्रीनिंग और सैंपलिंग के दौरान सामने आएं है। कुवैत से लौटे दो युवक भी पॉजिटिव आएं है। जिसमें से एक ही उम्र 28 और दूसरे की उम्र 25 साल है। इस्लामगंज कुष्ट आश्रम के नजदीक रहने वाला एक 32 साल का व्यकित भी पॉजिटव आया है। ताजपुर रोड विश्वकर्मा कालोनी का रहने वाला 48 साल का व्यकित पॉजिटव आया है। खन्ना के कोरोना पॉजिटिव डाक्टर दंपति के संपर्क में आएं 57 साल का पुरूष, 54 साल की महिला, 19 साल की दो मेड व 47 साल का एक व्यकित पॉजिटिव आई है। इसके अतिरिक्त गांव बिजली पुर की रहने वाली 29 साल की युवती भी पॉजिटिव आई है। जबकि दशमेशनगर से 30 साल का व्यकित, नूरवाला रोड विवेक धाम से40वर्षीय को क्रोना पाया गया है I
लुधियाना में कोरोना का कहर जारी। सोमवार को आये 17 केस नए

