Site icon Dainik Punjab News

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, पांच आतंकी ढेर

 जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को रेबन इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। अब मिल रही ताजा जानकारी के अनुसार, अब पांच आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। मुठभेड़ को लेकर किसी तरह की अफवाह न फैले इसके लिए प्रशासन ने मोबाइल इंटरनेट सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

कश्मीर के इंस्पेक्टर जनरल आॅफ पुलिस विजय कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में पांच आतंकवादियों को मार गिराने में सफलता मिली है लेकिन अभी इनकी पहचान की जाना बाकी है। एेसा भी संभावना व्यक्त की जा रही है इन मारे गए पांच आतंकवादियों में एक टाप कमांडर भी ढेर हो गया है।

बता दें कि सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के रेबन गांव में आतंकी छिपे हैं। सूचना के आधार पर सेना की 1-आरआर, सीआरपीएफ की 178 बटालियन और एसओजी के जवानों ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। जवानों ने मोर्चा संभालने से पहले आतंकियों से समर्पण करने की बात भी कही। लेकिन आतंकी सुरक्षाबलों को निशाना बनाते रहे। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला आैर सभी पांचों आतंकवादियों को मार गिराया।

Exit mobile version