Site icon Dainik Punjab News

लुधियाना में कोरोना वायरस से 60 साल की औरत की एक और मौत

लुधियाना, कोरोना वायरस से एक और मौत हो गई है। मोहल्ला हबीब गंज की रहने वाली कोरोना पोजटिव 60 साल की महिला ने शनिवार देर रात्रि दम तोड़ दिया। महिला को किडनी की बीमारी थी। इसके साथ ही निमोनियाऔर बीपी भी लो चल रहा था। महिला अस्पताल भर्ती होने के दिन से जी वेंटिलेटर पर थी। सिविल सर्जन डॉ राजेश बग्गा ने पुष्टि की। जिले में कोरोना से यह दसवीं मौत है।।

शहर में क‌र्फ्यू खुलते ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रफ्तार बढ़ने लगी है। शनिवार को लुधियाना में एक साथ 17 पॉजिटिव केस आए। इनमें से एक अमृतसर और बाकी मरीज लुधियाना जिले से हैं। इनमें चार गर्भवती महिलाएं और डीएमसी की नर्सिग सुपरवाइजर शामिल है।

सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि शनिवार को जो 17 मरीज पॉजिटिव आए हैं, उनमें अमृतसर का 60 वर्षीय व्यक्ति फोर्टिस अस्पताल में दाखिल है। इसके अलावा दोराहा की सीएमसी में दाखिल महिला, इस्लामगंज की गर्भवती महिला, बड़ी हैबोवाल की महिला, मुंडियां से गर्भवती महिला, न्यू दीप नगर सिविल लाइंस से महिला, दशमेश नगर से गर्भवती महिला, जस्सोवाल गांव से एक युवक शामिल हैं।

Exit mobile version