Site icon Dainik Punjab News

दिल्ली: IAS अधिकारी की कोरोना वायरस रिपोर्ट आई पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में कर रहे थे स्पेशल ड्यूटी

New Delhi (Raj) एक वरिष्ठ IAS अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव आये अधिकारी स्वास्थ्य विभाग में स्पेशल ड्यूटी पर भी तैनात हैं. इसके अलावा वो दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी और दिल्ली अर्बन शेल्टर इंप्रूवमेंट बोर्ड के सीईओ के तौर पर भी कार्यरत हैं। कई लोगों के साथ मीटिंग में भी हिस्सा ले चुके अधिकारी के कॉन्टैक्ट्स की तलाश की जा रही है। 
इससे पहले शनिवार को दिल्ली में एक और पुलिसकर्मी की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई। नॉर्थ ईस्ट जिले में तैनात दिल्ली पॉलिस के कॉन्स्टेबल राहुल का 3 जून को सफदरजंग अस्पताल में निधन हो गया था।

Exit mobile version