Site icon Dainik Punjab News

महाराष्ट्र में 82 हजार से ज्यादा हुए संक्रमित, देश में 6929 की हुई मौत

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए आज जम्मू-कश्मीर और केरल में पूर्ण लॉकडाउन किया गया है। इस बीच भारत, इटली को पछाड़कर अब विश्व का पांचवां सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन गया है। देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 7 हजार के पास पहुंच चुका है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 9,971 मामले सामने आ चुके हैं। इस दौरान देश में 287 मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल देश में कोरोना के कुल 2,46,628 मामले हैं, जिनमें से 1,20,406 एक्टिव केस हैं वहीं 1,19,293 लोग ठीक हो चुके हैं। तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों के अंदर कोरोना संक्रमण के 1515 नए मामले सामने आए हैं और 18 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 31667 हो गई है, जिसमें से 14396 कोरोना के एक्टिव केस हैं। वहीं, 16999 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना संक्रमण से 269 लोगों की अब तक जान जा चुकी है।

Exit mobile version